रायपुररानी। अवैध खनन के खिलाफ जारी मुहिम के तहत एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) और पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई की है। इसमें गांव खेड़ी की नदी से एनजीटी की टीम ने अवैध खनन में शामिल एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। जबकि रायपुररानी पुलिस ने टांगरी नदी पुल के पास से एक टिप्पर जब्त किया है। यह वाहन रात के अंधेरे में अवैध रूप से रेत-बजरी की खोदाई कर ढुलाई में लगे हुए थे। एनजीटी और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त निगरानी के चलते यह कार्रवाई संभव हो सकी। एनजीटी के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विशेष अभियान चलाया गया है। जब्त वाहनों का पता लगाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने कहा कि अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में और भी जगहों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। संवाद