पंचकूला। जिले के सरकारी महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए रविवार को अंतिम अवसर रहेगा। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 23 अगस्त को भी महाविद्यालय खुले रहेंगे और दाखिला प्रक्रिया शाम चार बजे तक चलेगी। इसके बाद प्रवेश का कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा। सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकायों की रिक्त सीटों के लिए विशेष काउंटर लगाए जाएंगे। एडमिशन कमेटी आवेदन और दस्तावेजों की जांच करेगी। विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। संवाद