फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘परमात्मा से बात करने के लिए होती है मौन की जरूरत’

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। प्रसिद्ध आध्यात्मिक उपदेशक और विश्व जागृति मिशन के संस्थापक आचार्य सुधांशु महाराज रविवार को सेक्टर-5 के इंद्रधनुष सभागार में जीवन में सफलता पाने की कुंजी विषय पर एक व्याख्यान दिया। इसे सुनने के लिए सभागार में उनके भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। उन्होंने सभागार में मौजूद लोगों को ओम का सस्वर पाठ भी कराया। सुधांशु महाराज ने कहा कि दुनिया से बात करने के लिए टेलीफोन की जरूरत पड़ती है, जिसके लिए बिल देना पड़ता है, लेकिन परमात्मा से बात के लिए मौन की जरूरत होती है, जिसके लिए दिल देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए मन:स्थिति का संतुलन बनाना जरूरी होता है। गलत विचारों पर ब्रेक लगाने पड़ते हैं और बीती हुई बातों को छोड़ना पड़ता है, तब लोगों को सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक वाक्यों को दोहराने यानी एफर्मेशन से अवचेतन मन को सही संकेत मिलते हैं और व्यक्ति कामयाबी की राह पर चलने लगता है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का आयोजन विश्व जागृति मिशन के पंचकूला-चंडीगढ़-मोहाली मंडल के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए पंचकूला-चंडीगढ़-मोहाली मंडल के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने कहा कि मोरनी रोड स्थित शिवधाम आश्रम में एक नए भवन का निर्माण किया गया है। काफी सेवा कार्य चल रहे हैं। पांच अन्य स्थानों पर भी काम चल रहे हैं।
इस कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर कुलभूषण गोयल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रमाकांत उपस्थित रहे। इनके अलावा अन्य अतिथियों में महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के कुलपति प्रो. आरके गुप्ता, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ में एंडोक्रिनोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय भड़ाडा, पीयू चंडीगढ़ के पूर्व डीयूआई प्रो. मधु राका, लक्ष्मी एन माहेश्वरी और पंचकूला के जाने-माने व्यवसायी अरुण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें