चंडीगढ़। गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के ऑफिस की ओर से शनिवार को मतदान के दिन प्रदेश भर के सभी 24,451 पोलिंग स्टेशनों पर गुलाब शरबत पिलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव सप्लाई और मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (मार्कफेड) के सहयोग से वह यह सेवा प्रदान करेंगे। मार्कफेड की ओर से वोटरों के लिए स्थानीय स्तर पर तैयार किए जाते गुलाब शरबत की छबील लगाने से ‘मैक इन पंजाब’ की मुहिम को भी बढ़ावा मिलेगा। मार्कफेड के मैनेजिंग डायरेक्टर गिरिश दियालन ने कहा कि यह मार्कफेड के लिए गौरव की बात है कि उसको मतदान के दौरान वोटरों के लिए आरामदायक माहौल यकीनी बना कर लोकतंत्र की इस प्रक्रिया में योगदान डालना का मौका मिला है। गुलाब शरबत राज्य के सभी जिलों और पोलिंग स्टेशनों पर पिलाया जाएगा।