माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-17 के गौरी शंकर मंदिर में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीरामकथा के आठवें दिन स्वामी श्रीनिवासाचार्य जी महाराज (गुरुकुल माता मनसा देवी) ने कहा कि बालि को भगवान ने इसलिए छिपकर नहीं मारा कि वह राम का आधा बल खींच लेगा, भगवान राम का बल तो असीमित है। भगवान ने इसलिए छिपकर मारा कि बालि इंद्र पुत्र है। इंद्र देवताओं के राजा हैं।
यदि वह युद्ध में सामने आएगा तो बालि अपने पिता को बुलाएगा और इंद्र सभी देवताओं को लेकर युद्ध करने आएगा। भगवान ने विप्र, धेनु, सुर और संत के हित के लिए अवतार लिया है। इसलिए देवताओं की रक्षा करना भगवान का परम कर्तव्य है, परम धर्म है। रक्षण की जगह भगवान को देवताओं का विनाश करना पड़ता, अत: भगवान ने बालि को छिपकर मारा।
इस मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मुख्यातिथि रहे और कथावाचक स्वामी श्रीनिवासाचार्य जी महाराज का आशीर्वाद लिया। रामकथा में पहुंचने पर उनका सभा के पैटर्न देवेंद्र मेहरा, बालकिशन सिंगला, प्रधान एसपी गोयल, उपप्रधान अरविंद सिंगल, महासचिव आरपी तिवारी, सचिव एचआर शर्मा, नरेश गोयल, अशोक सिंगला, राजीव बंसल, आरके साहनी, तरसेम गर्ग, आरएस मलिक, एसके नागपाल, एमएम आनंद, सतपाल, विज, महिला मंडल प्रधान विनोद सपरा, सुशीला गोयल, रोशनी, लीला चावला, विनय सोहेल, निर्मला तिवारी, करुणा साहनी, रोमिला सहगल, सुदेश वाला एवं अन्य ने स्वागत किया।