बरवाला। खेतपुराली, टिब्बी, बूंगा में शक्ति केंद्र स्तर पर वीर सैनिकों के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुखों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर भारत माता की जय का घोष कर भारत देश का मान बढ़ाया। इस मौके पर शक्ति केंद्र प्रमुखों ने कहा कि देश के वीर सैनिकों के कारण ही हम आज सुरक्षित रहकर आजादी की सांस ले रहे हैं। इसलिए हम सबको उनके योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। इस तिरंगा यात्रा में शक्ति केंद्र प्रमुख देवेंद्र शर्मा, रतनलाल, देशराज पोसवाल, नरेश चौधरी, अशोक शर्मा, सतवीर चौधरी, बीडीसी सदस्य सुरेश, बलबीर शर्मा शाहिद काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।