फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-7 की मार्केट से निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
सेक्टर -7 मार्केट से तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। माता मनसा देवी भाजपा मंडल के तत्वाधान में पंचकूला सेक्टर-7 की मार्केट से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंडलवासी और आम नागरिकों ने हांथों में तिरंगा लिए भारत माता के जयघोष लगाते पूरे जोश और उत्साह के साथ सेक्टर 18 के गोल चौक पर पहुंचकर शहीद मेजर संदीप सागर स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला प्रधान अजय मित्तल ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम विश्व को संदेश देना चाहते है कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में पूरा हिंदुस्तान एकजुट है। तिरंगा यात्रा में नगर महापौर कुलभूषण गोयल, हांसी प्रभारी दीपक शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रमुख संजय आहूजा, जिला महामंत्री परमजीत कौर, मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स, तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक संजीव कौशल सहित अन्य ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें