पंचकूला। एक साल पहले टिप्पर चोरी के मामले में सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस अब आरोपी से चोरी का टिप्पर बरामद करेगी। इसके अलावा चोर गिरोह के बारे में भी पुलिस पता लगाएगी। सेक्टर 26 क्राइम ब्रांच इंचार्ज गुरमेल सिंह ने बताया कि टिप्पर चोरी के मामले में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। उसका नाम परवेज खान है, वह फरीदाबाद का रहने वाला है। इससे पहले एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक हिमाचल के सोलन निवासी अभिषेक ने दी शिकायत में बताया कि 20 जनवरी 2023 को बुर्ज कोटियां में खड़ी टिप्पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली।