फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अवैध खनन में टिप्पर जब्त, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। रायपुररानी क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार रात एक टिप्पर को जब्त किया है। थानाध्यक्ष सुखबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक टिप्पर अवैध खनन सामग्री लेकर गढ़ी-कोटाहा मार्ग से होकर गुजरने वाला है। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी और संदिग्ध टिप्पर को पकड़ लिया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर चालक मौके से फरार हो गया। जब्त टिप्पर को रायपुररानी थाने में खड़ा कर दिया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें