फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: टिप्पर ने स्कूटी सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। चंडीमंदिर ट्रैफिक लाइट के समीप तेज रफ्तार टिप्पर ने रविवार को स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया है। घायल का सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान सेक्टर-20 चंडीगढ़ निवासी मोहन के रूप में हुई है। घायल सेक्टर-20 चंडीगढ़ निवासी योगेश है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोनों युवक स्कूटी पर सवार होकर मोरनी से पंचकूला की तरफ जा रहे थे। जब दोनों चंडीमंदिर ट्रैफिक लाइट के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे टिप्पर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे। स्कूटी टिप्पर के नीचे फंस गया। इसके तुरंत बाद घायलों को उपचार के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जांच के बाद मोहन को मृत घोषित कर दिया। घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से चंडीमंदिर पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस आगामी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें