कालका। समरहिल के पुल नंबर- 800 पर मरम्मत का काम चल रहा है। इस कारण 15 जुलाई तक टॉय ट्रेनें शिमला की बजाय तारादेवी रेलवे स्टेशन तक ही चलेंगी। शुक्रवार को भी कालका से चलने वाली टॉय ट्रेनों को तारादेवी स्टेशन तक रवाना किया गया। 16 जुलाई से फिर से ट्रेनों की आवाजाही शिमला रेलवे स्टेशन तक शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को कालका से चलने वाली टॉय ट्रेन में सफर करने के लिए भारी संख्या में सैलानी कालका रेलवे स्टेशन पर दिखाई दिए। सैलानी टॉय ट्रेन में बैठने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
ये टॉय ट्रेनें होंगी तारादेवी तक रवाना
ट्रेन संख्या समय
मेल एक्सप्रेस : 52457- सुबह 3:30 बजे
शिवालिक एक्सप्रेस : 52451-सुबह 5:45 बजे
हिम दर्शन एक्सप्रेस : 52459- समय सुबह 7:00 बजे
हिमालयन क्वीन : ट्रेन संख्या 52455 समय 11:55 बजे