फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचसीएस परीक्षा को लेकर पुलिस ने कड़े किए सुरक्षा के प्रबंध, धारा 144 लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एचसीएस परीक्षा के मद्देनजर डीसीपी पंचकूला सुरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में लघु सचिवालय सेक्टर-1 में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर मीटिंग की गई। डीसीपी ने बताया कि परीक्षा को लेकर नोडल अधिकारी एसीपी राजकुमार कौशिक को नियुक्त किया गया है। पुलिस द्वारा परीक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा के इंतजाम कर 48 परीक्षा केंद्रों पर करीब 400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। इसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। डीसीपी के आदेशानुसार परीक्षा केंद्र से करीब 200 मीटर के दायरे में पांच या पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर धारा 144 के तहत आदेश पारित किए है। केंद्र से 500 मीटर की दूरी में कोई भी वाहन खड़ा होने की अनुमित नहीं है। जिले में रविवार की सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक कोचिंग सेंटर और फोटोस्टेट की दुकान नहीं खुलेंगी।
विज्ञापन

डीसीपी ने सचेत रहने के दिए आदेश
मीटिंग में एसीपी कालका, मुकेश कुमार, विजय कुमार (मुख्यालय), राजकुमार रंगा (ट्रैफिक), सुरेंद्र कुमार, किशोरी लाल और सभी थाना प्रबंधक व परीक्षा केंद्र इंचार्ज मौजूद थे। डीसीपी ने कहा कि एचसीएस की परीक्षा को गंभीरता से लेकर सचेत होकर ड्यूटी करें। इसके अलावा पुलिस वाहन (पीसीआर, ईआरवी और पुलिस राईडर) ज्यादा से ज्यादा पेट्रोलिंग करेंगे। डीसीपी के निर्देशानुसार शनिवार को पंचकूला क्षेत्र में सभी होटल, धर्मशाला इत्यादि में ठहरने वालों स्थानों पर चेकिंग की जाएगी। डीसीपी के आदेशानुसार शुक्रवार और शनिवार को सभी पर्यवेक्षण अधिकारी अपने-अपने अधीन क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालेंगे। मीटिंग के अंत में डीसीपी ने सख्त शब्दों में कहा की एचसीएस परीक्षा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें