माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वीरवार को सेक्टर-5 हरियाणा राज्य महिला आयोग के परिसर में तीन महिलाओं को समाज में उनकी अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इन महिलाओं में अंब्रेला फाउंडेशन की प्रधान रेणु चावला, सुरक्षा गार्ड रितु और पतंजली यूनिवर्सिटी की डीन साध्वी डॉ. देवप्रिया शामिल थीं। इस दौरान हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने कहा कि रूढि़वादी मान्यताओं को तोड़कर, महिलाओं के साहस, महानता, दया, उपलब्धि और योगदान को याद करने का दिन है।
सम्मानित होने वालों में शामिल अंब्रेला फाउंडेशन की प्रधान रेणु चावला ने बताया कि वे प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती हैं। वे अच्छी कलाकार होने के नाते पूरे हिंदुस्तान की अकेली ऐसी महिला हैं, जिसने रावण का रोल शिद्दत से निभाया है। इसके अलावा रितु साधारण सुरक्षा गार्ड होकर भी कोरोना काल में अपनी जान की परवाह न कर सैकड़ों महिलाओं की जान बचाई। पतंजलि यूनिवर्सिटी की डीन साध्वी डॉ. देवप्रिया ने अपने आप को योग के प्रति इतना समर्पित कर रखा है कि 600 जिलों में जाकर महिलाओं को योग से स्वस्थ रहने की कला से अवगत करवाया।