फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अवैध खनन में तीन ट्रैक्टर दो ट्रॉली जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। पुलिस ने पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास स्टोन क्रशर जोन के पीछे नदी क्षेत्र में अवैध रूप से खनन करने वालों के तीन ट्रैक्टर और दो ट्रॉली जब्त की हैं। जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिये नदी से अवैध खनन किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए थाना रायपुररानी की टीम मौके पर पहुंची और अवैध खनन में लगे उक्त वाहनों को जब्त कर लिया। जबकि पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने जब्त वाहन थाने में खड़े कर दिए हैं। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें