फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलमार्क स्कूल के तीन स्टूडेंट्स का निशानेबाजी की प्रतियोगिता में हुआ चयन

विज्ञापन
हॉलमार्क स्कूल की छात्राओं का दो शूटिंग चैंपियनशिप गेम्स के लिए चयन हुआ। हॉलमार्क स्कूल के डायर? - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
हॉलमार्क स्कूल सेक्टर -15 के तीन स्टूडेंट्स का निशानेबाजी की प्रतियोगिता में चयन हुआ है। इसमें स्टूडेंट्स ने कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल की है। स्कूल की छात्रा भूमि का चयन इंडिया इंटर स्कूल कुमार सुरेंद्र सिंह शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता बिहार के नालंदा में आयोजित की जाएगी। भूमि ने बताया कि कड़ी मेहनत से इस खेल में उसे मौका मिला है। वह अपना 100 फीसदी मेहनत कर इस निशानेबाजी की प्रतियोगिता को जीतना चाहती है। वहीं इसके अलावा स्कूल के स्टूडेंट्स लव्या, पुरुराज और पन्नाह का चयन एसजीएफआई नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ है। इसका आयोजन मध्य प्रदेश में होगा। हॉलमार्क स्कूल सेक्टर -15 के डायरेक्टर जिवतेश ने बताया कि स्टूडेंट्स ने कड़ी मेहनत कर इस प्रतियोगिता में प्रवेश पाया है। हर खिलाड़ी रोजाना चार से पांच घंटे तक मेहनत कर रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे रोजना फिजिकली प्रेक्टिस के लिए ग्राउंड पर जाते हैं। निशानेबाजी की प्रतियोगिता में चयन होने के बाद स्टूडेंट्स ने बताया कि रोजाना हम चार से पांच घंटे प्रेक्टिस करते है। हमारी मेहनत का हमें अच्छा रिजल्ट मिला है। आगे हम अपनी तैयारी जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें