फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कॉलेज में तीन प्रिंसिपल बदले पर नहीं सुधरे पार्किंग के हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-1 पीजी कॉलेज में पिछले कुछ सालों में तीन प्रिंसिपल बदले पर विद्यार्थियों के पार्किंग के हालात नहीं बदले। कॉलेज में पार्किंग की ठीक व्यवस्था न होने के चलते विद्यार्थियों को समस्या करना का सामना करना पड़ रहा हैंं। विद्यार्थियों की ओर से कॉलेज प्रशासन को कई बार शिकायत के बावजूद भी पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं हो पाई है।
कच्ची मिट्टी पर बनी उबड़ खाबड़ पार्किंग के चलते कई बार विद्यार्थी चोटिल भी हो चुके हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को बारिश के दौरान अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते आए दिन विद्यार्थियों के हेलमेट चोरी के मामले सामने आते है। इसके साथ पार्किंग में कई मनचले लड़कियों के वाहन के साथ छेड़छाड़ करते हैं।
विज्ञापन



वाहन गिरकर हो रहे खराब
कच्ची पार्किंग में ठीक व्यवस्था न होने के चलते कई बार मिट्टी पर खड़े रहने की वजह से वाहन नीचे गिर कर खराब हो जाते है।
- अनमोल शर्मा



सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था नहीं
पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था न होने के चलते मेरा दो बार हेलमेट चोरी हो चुका। वाहनों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे होना बेहद जरूरी है। - अनुराग
विज्ञापन




चोटिल हो रहे छात्र
ऊबड़ खाबड़ स्थान पर बनी पार्किंग चलते हम लोगों को समस्या हो रही है। कई बार तो छात्र अपने वाहनों निकालते वक्त गिर कर चोटिल हो चुके हैं। - आदित्य प्रताप सिंह



वाहनों को पहुंचा रहे नुकसान
पार्किंग में सीसीटीवी कैमरा न होने के चलते कई बार कॉलेज के कुछ मनचले बदमाश लड़के वाहनों को नुकसान पहुंच रहे हैं। - बलराम भारद्वाज



विद्यार्थियों की पार्किंग के लिए ग्रांट की फाइल चल रही है। आने वाले कुछ दिनों में विद्यार्थियों के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाएगी।
- यशपाल सिंह, प्रिंसिपल, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज सेक्टर-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें