फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका, रायपुररानी और बरवाला मेंं बनेंगे तीन नए टीबी उपचार केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। टीबी को नियंत्रित कररने के लिए जिले में तीन जगह नई टीबी उपचार केंद्र बनाए जाएंगे। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंचकूला स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। जिले में टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह कदम उठाया जा रहा है।पंचकूला में अभी मौजूदा समय में 920 टीबी के मरीज हैं। इन्हें पूरी तरह से ठीक करने और नए मरीज न बनने देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह सेंटर खोलने का प्लान बनाया गया है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंचकूला स्वास्थ्य विभाग से तीन टीबी उपचार केंद्र बनाए जाने को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। ये केंद्र कालका, रायपुररानी और बरवाला मेंं बनाए जाएंगे। जैसे ही चुनाव की अचार संहिता खत्म होगी। इन केंद्रों को बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें