संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-20 में पैदल जा रहे युवक के सिर में कड़ा मारकर मोबाइल फोन लूटने वाले तीन नाबालिगों को क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। जुवेनाइल कोर्ट ने तीनों को बाल सुधार गृह भेज दिया है। गांव कुंडी निवासी नन्हे लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सेक्टर-20 मंडी में नौकरी करता है।
9 जनवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे वह दुकान से छुट्टी करके पैदल अपने घर पर जा रहा था। जब वह गांव कुंडी की तरफ जाने वाली सड़क पर पहुंचा तो पीछे से तीन लड़के आ रहे थे। तभी एक लड़के ने उसे जोर से पकड़ लिया और दूसरे ने उसके सिर पर अपने हाथ में पहने कड़े से तीन बार वार किया। इसके बाद आरोपी मोबाइल फोन छीनकर लूटकर भाग गए थे।