फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खटौली में तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खटौली में सोमवार को स्कूल प्रधानाचार्य अजय जुनेजा की अध्यक्षता में लड़कों और लड़कियों की तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ गांव के पूर्व सरपंच नाथूराम राणा ने रिबन काटकर किया और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से परिचय किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने से जहां खिलाड़ियों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है, वहीं उन्हें नशे जैसी बुराइयों से भी दूर रहने की प्रेरणा मिलती है।
स्कूल प्रधानाचार्य अजय जुनेजा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खंड के करीब 32 स्कूलों के बच्चे भाग ले रहे हैं। जिसमें कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल और अन्य खेल प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में पीटीआई अध्यापक भूपेश और पीटीआई अध्यापिका पूनम रैफरी की भूमिका निभा रही हैं। सोमवार को पहले दिन लड़कों की फाइनल अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बतौड़ की टीम ने प्रथम और सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरवाला की टीम ने दूसरा स्थान, अंडर-19 वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बतौड़ की टीम ने प्रथम और सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोट की टीम ने दूसरा स्थान, अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरेली की टीम ने प्रथम और राजकीय उच्च विद्यालय कामी की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अंडर-17 वाॅलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानकटबरा की टीम ने प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरेली की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विजेता टीमों को स्कूल प्रधानाचार्य अजय जुनेजा ने बधाई दी। इस अवसर पर मार्केट कमेटी पंचकूला के पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा, भाजपा मंडल बरवाला प्रधान गौतम राणा, एसएमसी के प्रधान रामपाल राणा सहित गांव के गण्यमान्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें