फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: टीकाकरण के बाद तीन पशुओं की मौत, डीसीपी के आदेश पर पांच माह बाद केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एमडीसी स्थित श्री कुहनी साहिब गुरुद्वारे में गलत तरीके से टीका लगाने के कारण तीन पशुओं की मौत हो गई है। मामले में गुरुद्वारा कमेटी ने पुलिस को शिकायत दी है। एमडीसी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गुरुद्वारे में गाय और भैंस रखे गए हैं। उनके दूध का इस्तेमाल लंगर में किया जाता है। करीब पांच माह पहले पशुपालन विभाग से सरकारी पशु डॉक्टर और स्टाफ वहां आया। उन्होंने पशुपालन विभाग की स्कीम के बारे में बताया। इसमें पशुओं का टीकाकरण भी शामिल था।स्टाफ द्वारा पशुओं का टीकाकरण करने की बात कहने पर गुरुद्वारा कमेटी ने उन पर विश्वास कर लिया। इसके बाद पशुओं का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के बाद पशुओं की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद तीन पशुओं की मौत भी हो गई। अन्य पशुओं के उपचार में कमेटी के लाखों रुपये खर्चे हो गए। इसके बाद मामले की शिकायत पशुपालन विभाग और पुलिस को दी। दोनों विभागों द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर गुरुद्वारा कमेटी ने डीसीपी हिमाद्री कौशिक को शिकायत दी गई। एमडीसी थाना एसएचओ धर्मपाल का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें