फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चांदी की चेन लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रामगढ़ में बाइक सवार से चांदी की चेन लूटने वाले तीन आरोपियों को रामगढ़ पुलिस चौकी की टीम ने वारदात के 20 मिनट के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया था। तीनों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों की पहचान दीपक, अंकित और गुरसेवक निवासी रामगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से चांदी की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, दफ्फरपुर निवासी प्रमोद ने शिकायत में बताया था कि वह शुक्रवार को अपने दोस्त अजय शर्मा के साथ काम से रामगढ़ जा रहा था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे वे रामगढ़ पुल के नीचे पहुंचे तो सामने से बाइक पर तीन लोग सवार होकर आए। बाइक में सबसे पीछे बैठा एक युवक उसके गले से चांदी की चेन झटककर भागने लगा। उसने उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने थप्पड़, मुक्के मारकर उसे सड़क पर गिराकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें