फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर से 4.20 करोड़ की ठगी में दो महिलाओं समेत तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर से 4.20 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। तीनों आरोपियों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राखी, सोनी और शिवकुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पिंजौर डीएलएफ निवासी सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 4.20 करोड़ रुपये की ठगी हुई थी। उन्होंने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर अपने और पत्नी के अलग-अलग बैंक खातों से डेढ़ माह में आरोपियों द्वारा बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें