पंचकूला। गांव हरिपुर में घर से नकदी और जेवर चोरी करने के मामले में जिला अदालत ने तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। बरी होने वाले युवकों की पहचान भोला, सबर और नरेश कुमार निवासी अंबाला के रूप में हुई है। रायपुररानी पुलिस ने तीनों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता भीम सिंह ने 29 जून 2021 को घर से रुपये और जेवर चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने इस मामले की जांच कर उक्त युवकों को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में शिकायतकर्ता ने कहा कि वह नहीं जानता कि उसके घर किसने चोरी की थी।