फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कार लूट मामले में तीन आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हथियारों के बल पर कार लूटने के करीब नौ साल पुराने मामले में पंचकूला जिला अदालत ने गुरदीप सिंह उर्फ माना, दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा और गुरप्रीत सिंह उर्फ बंटी को बरी कर दिया। मामला वर्ष 2017 में पिंजौर थाने में दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार मंढ़ावाला के पास आरोपियों ने उनकी वरना कार को टक्कर मारकर रोका और पिस्तौल दिखाकर चाबी छीन ली थी। पुलिस जांच में मुख्य आरोपी परमिंदर सिंह उर्फ टाइगर सहित अन्य के नाम सामने आए थे और लूटी गई कार बरामद की गई थी। परमिंदर सिंह को अदालत वर्ष 2022 में भगोड़ा घोषित कर चुकी है। उसके गिरफ्तार होकर पेश होने या आत्मसमर्पण करने के बाद मामले में आगे कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें