कालका। पेट्रोल पंप कालका के सामने खड़े ट्रक की बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में हरविन्द्र सिंह ने बताया कि वह शिव कॉलोनी बिटना रोड पिंजौर का रहने वाला है। उसके पास एक ट्रक है जिसे परेड मोहल्ला निवासी कुलदीप चलाता है। वह गाड़ी पेट्रोल पंप कालका के सामने खड़ा किया करता है। 14 दिसंबर को भी ट्रक वहीं खड़ा किया गया था। अगले दिन उसका ड्राइवर गाड़ी से कपड़े निकाल कर ले गया था ओर तब गाड़ी को स्टार्ट भी किया गया था। शुक्रवार को गाड़ी को ले जाने के लिए स्टार्ट किया गया तो गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। ट्रक की जांच की तो पता चला कि ट्रक की दो बैटरी चोरी कर ली गई हैं।