फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका में चोरों ने घर से उड़ाए सोने के गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। टगरा कलीराम में चोरों ने एक घर से लाखों के गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाने पहुंची थी। पुलिस को मीनाक्षी ने बताया कि वह परिवार के साथ दोपहर एक बजे काम से बाहर गई थी। इसके बाद जब साढ़े तीन बजे वापस पहुंची तो देखा मुख्य दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। उन्होंने अपनी बड़ी बेटी को दीवार पार करवाकर घर के अंदर भेजा और कुंडी खुलवाई। इसके बाद वह घर के अंदर पहुंची तो देखा कमरों के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे और अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था। मीनाक्षी ने चेक किया तो पता चला कि सोने के गहने गायब थे। इसके अलावा चोर सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए हैं। पुलिस जांच अधिकारी जिला सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें