पंचकूला। बरवाला स्थित दुकान के बाहर रखे चाय के पैकेट लेकर दो एक्टिवा सवार चोर फरार हो गए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चंडीमंदिर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, बरवाला निवासी देवेन्द्र कुमार ने शिकायत में बताया कि 16 फरवरी की दोपहर डिलीवरी बॉय ने दुकान के बाहर 24 किलोग्राम चाय और 12 किलोग्राम सर्फ गाड़ी से उतार कर रखा था। कुछ देर बाद एक्टिवा पर दो युवक आए और 24 किलोग्राम चाय के पैकेट और तीन बैग सर्फ लेकर फरार हो गए। दुकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज चोरी की तलाश शुरू कर दी है।