फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बाइक की टक्कर से घायल स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। बाइक की टक्कर से घायल स्कूटी सवार बुजुर्ग की तीन दिन बाद मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता राजकुमार निवासी धर्मपुर काॅलोनी ने बताया कि वह पिंजौर में एक निजी होटल में काम करता है। 22 जनवरी को उसके साथ होटल में काम करने वाले महाभूषण कपूर निवासी कमला नगर कालका उम्र करीब 70 साल होटल से घर जाने के लिए अपनी एक्टिवा पर निकले।
विज्ञापन

इसी दौरान कालका-पिंजौर रोड पर एक बाइक चालक महाभूषण कपूर की एक्टिवा को जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में महाभूषण कपूर बुरी तरह घायल हो गए। उनको इलाज के लिए पंचकूला सेक्टर-6 अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद उनको इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पीजीआई में होश न आने के कारण महाभूषण को उनके परिजन इलाज कराने के लिए 24 जनवरी को फरीदाबाद ले गये। फरीदाबाद के एक अस्पताल में कुछ घंटे रखने के बाद उनको लेकर वृंदावन के लिए रवाना हो गए। वृंदावन के अस्पताल में पहुंचने से पहले ही महाभूषण की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें