फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सोलर प्लांट में 50 किलो तांबे की तार छोड़ भागे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीमंदिर सैन्य स्टेशन स्थित सोलर पावर प्लांट में तांबे की तार चोरी करने का प्रयास सामने आया है। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपी करीब 50 किलोग्राम तांबे की तार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सैन्य अधिकारियों की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार 29 मई की रात करीब 1:40 बजे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रेलवे ट्रैक की ओर से सोलर पावर प्लांट की परिधि में प्रवेश करते हुए देखा गया। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी और आरोपियों का पीछा किया। खुद को घिरता देख आरोपी चोरी की गई तांबे की तारों से भरी बोरी मौके पर छोड़कर फरार हो गए। शिकायत में बताया गया है कि इसी स्थान पर 9 मई को भी चोरी की वारदात हुई थी। उस मामले में दो आरोपियों को पकड़कर चंडीमंदिर थाना पुलिस के हवाले किया गया था, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें