फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रेलवे स्टेशन पर करते थे चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेकी कर चोरी करने के मामले में जीआरपी थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंचकूला जीआरपी के जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि पहले गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है। इसे 13 अप्रैल को लुधियाना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। जिला अदालत ने उसे दो दिन के रिमांड में भेजा है पूछताछ के दौरान उसने अपने तीन साथियों को नाम बताया जो कि पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। जीआरपी ने पंजाब के लुधियाना में रेड के दौरान आकाश, मनजीत और संजय को गिरफ्तार किया है। इनसे तलाशी में दो-दो लैपटॉप और महंगी घड़ियां बरामद हुई हैं। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर और ट्रेन के एसी डिब्बों से आए दिन ट्रेन से सामान चोरी हो रहा था। जीआरपी थाना जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि काफी समय से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चोरी हो रहा था। सतर्कता बरतते हुए जीआरपी थाना ने पंजाब के लुधियाना के चार युवकों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी चोरी की वारदात इसलिए देते थे। क्योंकि वह सभी चारों युवक नशे के आदि थे। नशे की आदि को पूरा करने के लिए चोरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें