फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 1 से 30 जून तक हाईकोर्ट में रहेगा अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 1 से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। इससे जुड़ी जानकारी देते हुए बताया गया कि छुट्टियों में हाईकोर्ट सामान्य मामलों की सुनवाई के लिए बंद रहेगा। केवल अति आवश्यक मामलों की सुनवाई के लिए वोकेशन बेंच बैठेंगी। छुट्टियों के दौरान चुनाव याचिकाएं, अग्रिम जमानत, जीवन एवं स्वतंत्रता की सुरक्षा से जुड़ी याचिकाएं वोकेशन बेंच के समक्ष सुनवाई के लिए रखी जाएंगी। 1 जुलाई से हाईकोर्ट में सामान्य काम-काज शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें