फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 मतदान केंद्रों में होंगे बदलाव : डीसी

विज्ञापन
बैठक के दौरान निर्देश देते डीसी। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। संभावित कालका उपचुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार आहूजा ने बुधवार को अपने कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें कोविड-19 के चलते एक हजार से ज्यादा मतदाता वाले 81 मतदान केंद्रों पर सहायक मतदान केंद्र बनाने, 11 मतदान केंद्रों में परिवर्तन करने को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में बीजेपी, कांग्रेस, जेजेपी, सीपीएम, बीएसपी और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर 81 सहायक मतदान केंद्र, 11 मतदान केंद्रों के परिवर्तन पर सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति जताई। इस बैठक में एसडीएम कालका राकेश संधू, सीटीएम शरणजीत कौर, तहसीलदार विक्रम सिंह, डीडीपीओ विकास और विभिन्न दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें