फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रायपुररानी मंडी में धान के उठान में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। अनाज मंडी में शनिवार को धान के उठान में तेजी देखने को मिली। मंडी में शाम 4 बजे तक कुल 359 गेटपास काटे गए। अब तक कुल गेटपास की संख्या 4347 हो गई है। इस दौरान 1741 मीट्रिक टन धान की आवक दर्ज की गई। इसके बाद मंडी में अब तक कुल 21291 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन

धान की खरीदारी भी जोर-शोर से जारी रही, शनिवार को 2300 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई, जिससे कुल खरीद अब 19191 मीट्रिक टन तक पहुंच गई है। धान उठान के मामले में भी मंडी में तेजी देखने को मिली। शनिवार को 937 मीट्रिक टन धान उठाया गया, जिससे कुल उठान 5815 मीट्रिक टन हो गया है। मंडी सचिव नवदीप सिंह ने बताया कि मंडी में तेजी से धान उठाने का काम शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि मंडी के कर्मचारी पूरी तत्परता से काम कर रहे हैं, ताकि किसान और व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें