रायपुररानी के मौली क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है और पुलिस चोरों पर नकेल कसने में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। बीती रविवार रात को चारों ने बागवाला गांव के एक किसान के घर में रात को पौने 12 बजे ही चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। मौली पुलिस को दी शिकायत में बागवाला वासी बीरू राम पुत्र मोहन सिंह ने बताया कि रात को 11 बजे उसकी पत्नी कृष्णा देवी, बच्चों के साथ आंगन में बैठी हुई थी और भाई राजीव व उसकी पत्नी किरण मकान की छत पर बैठे थे। अचानक से रात को पौने 12 बजे जब कमरे में लगी ज्योत को देखने गया तो कमरे में लगा ताला नहीं था और जब ताले के बारे में पत्नी कृष्णा को पूछा तो उसे भी जानकारी नहीं थी। कमरे में जांच की तो अंदर रखी हुई गेहूं की टंकी जिसमें एक पर्स में सोने का एक गले का हार 2 तोले, चांदी के 3 जोड़ी, कंगन 1 तोले, 1 जोड़ी पाजेब चांदी 50 ग्राम, सोने का टीका व नाथ 2 तोले गायब मिली। पुलिस जांच में जुटी है।