भैंसा टिब्बा स्थित एसबीआई सोसाइटी निवासी ब्रिज मोहन प्रिंजा के घर से उनकी नौकरानी सोने के 30 ग्राम वजन के दो कड़ों पर हाथ साफ कर गई। ब्रिज मोहन प्रिंजा को वारदात का पता नौकरानी की चचेरी बहन से लगा। उन्हें पता लगा कि सोने के दोनों कड़े नौकरानी ने मनीमाजरा स्थित किले के समीप एक ज्वैलर को बेचे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी इंदिरा कालोनी स्थित कम्यूनिटी सेंटर के समीप रहने वाली सुनीता है। शिकायतकर्ता ने नौकरानी को करीब तीन महीने पहले ही घरेलू कार्यों के लिए रखा था। ब्रिज मोहन प्रिंजा की शिकायत पर थाना मनसा देवी पुलिस ने आरोपी सुनीता पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।