रायपुररानी। गांव बडोना से एक युवक मामा के घर जाने के लिए निकलने के बाद लापता हो गया। युवक के पिता जय किशन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार उनका लड़का पारस (25 वर्ष) 23 दिसंबर को घर से कहकर गया कि वह अपने मामा के घर गांव नन्हेड़ा अंबाला कैंट जा रहा है। वह न तो मामा के घर पहुंचा न ही अपने घर आया। रायपुररानी थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। संवाद