अमरावती एनक्लेव कॉलोनी की टूटी सड़कों पर पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू हो गया। इसके अलावा कॉलोनी की मुख्य सड़क पर जरूरत के अनुसार कारपेटिंग की जाएगी। प्रधान शमशेर शर्मा ने बताया कि अमरावती कॉलोनी मान्यता प्राप्त कॉलोनी है। अमरावती एसोसिएशन की कंपनी के एमडी डायरेक्टर कुलभूषण गोयल, हरगोविंद गोयल डायरेक्टर से अमरावती कॉलोनी की मेंटेनेंस के बारे बैठक हुई थी। शमशेर शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन की डिमांड पर आधा दर्जन से ज्यादा प्रस्ताव पास हुए और बैठक में सहमति बनी कि अमरावती की सी रोड को पेवर ब्लॉक के साथ प्राथमिकता के अनुसार नया बनाया जाएगा जबकि अमरावती की मेन रोड की जरूरत के अनुसार कारपेटिंग की जाएगी।
मेन रोड पर भी जरूरत के अनुसार पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। अमरावती कॉलोनी की मेन चेकपोस्ट बैरियर पर काॅलोनीवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अप्रूव्ड एजेंसी के सिक्योरिटी गार्ड लगवाने की सहमति हुई थी। उन्होंने बताया कि इसी के तहत अप्रूव्ड एजेंसी के सिक्योरिटी गार्ड ने अपना काम शुरू कर दिया है। इस अवसर पर प्रधान शमशेर शर्मा, कर्नल अविकास राय जनरल सेक्रेटरी, सुभाष छाबड़ा, रंजन वर्मा फाइनेंस सेक्रेटरी, राकेश सेठी, हरीश, धर्मवीर, प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक अरोड़ा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।