पंचकूला। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की कब-बुलबुल यूनिट द्वारा जिला पंचकूला के विभिन्न विद्यालयों में स्काउट्स एवं गाइड्स स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक ने की, जबकि आयोजन जिला संगठन आयुक्त असिन्द्र कुमार और डीओसी सत्या शर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुआ।