फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-24 की सड़कों की जल्द होगी नई कार्पेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-24 की जर्जर अंदरुनी सड़कों की जल्द हालत सुधरेगी। नगर निगम कमिश्नर विनय कुमार ने अधिकारियों को नई कार्पेटिंग करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जल्द टेंडर कॉल किए जाएंगे। एचएसवीपी ने वर्ष 2022 में सड़कों की कार्पेटिंग करवाई थी, लेकिन तीन साल में ही सड़कें टूट गईं। जलभराव, ड्रेनेज सिस्टम जाम होने और समय पर पैचवर्क नहीं होने से सड़कों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय लोगों और समाजसेवी संस्थाओं ने इनके जीर्णोद्धार की मांग उठाई थी। कमिश्नर ने बताया कि सड़कों का सर्वे पूरा हो चुका है और उच्च गुणवत्ता की कार्पेटिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें