रामगढ़। गांव कोट से खंगेसरा जाने वाली सड़क टूटी हुई है। इससे बजरी निकल गई है। सड़क कि खस्ता हालत होने से लोगों में सरकार के प्रति गहरा रोष पनप रहा है। लोगों का कहना है कि यह एक शॉर्टकट मार्ग है जिससे उनका यहां से आना-जाना लगा रहता है। सड़क टूटी होने के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयानक हो जाती है। उन्होंने मांग की है कि इस सड़क की जल्द मरम्मत कर ठीक की जाए।