चंडीगढ़। भाजपा चंडीगढ़ ने बुधवार को सेक्टर-17 के तिरंगा पार्क में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों और विकसित भारत के संकल्प पर संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। पद्मश्री इंदरजीत सिंह सिद्धू और क्रिकेटर रितेंदर सिंह सोढ़ी मुख्य अतिथि रहे। सिद्धू ने सेवा ज्योति प्रज्वलित कर यात्रा को रवाना किया। प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल, नवाचार और प्रौद्योगिकी को गति देने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा भावना के साथ विकसित भारत के निर्माण में योगदान के लिए प्रतिबद्ध हैं।