फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूलाः क्वारंटीन किए जमाती भड़के, खाने से मना करके दरवाजा किया बंद, बुलाने पड़े जानकार

Sat, 18 Apr 2020 12:39 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
राजस्थान के सीकर और मुंबई में जमात में शामिल होकर लौटे जमातियों को पंचकूला प्रशासन ने नाडा साहिब और मौली गांव के नवोदय विद्यालय के सेंटर में क्वारंटीन किया हुआ है। शुक्रवार को क्वारंटीन की समयावधि पूरी होने के बाद भी जब जमातियों को नहीं छोड़ा गया तो वे भड़क गए।
विज्ञापन


इसकी सूचना पर थाना चंडीमंदिर के प्रभारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन जमातियों ने सेंटर के गेट को अंदर से बंद कर लिया। यहां तक कि उन्होंने खाना खाने से भी मना कर दिया। हालांकि, सुबह के समय चाय पीने के बाद करीब दस बजे जमातियों ने खाना खाया था। इसके बाद जब उन्हें पता लगा कि क्वारंटीन की समयावधि पूरी होने पर भी उन्हें छोड़ा नहीं जा रहा है तो वे भड़क गए।

जमाती लगातार उन्हें क्वारंटीन सेंटर से छोड़ने की मांग करते रहे। पुलिस द्वारा समझाने बुझाने पर भी वे नहीं माने और सेंटर का गेट भी अंदर से बंद रखा। इस कारण पुलिस को उनके करीबियों को मौके पर बुलाना पड़ा। करीबियों के समझाने बुझाने के बाद जमाती शांत हुए। दरअसल, जमातियों को क्वारंटीन की समयावधि पूरी होने पर भी न छोड़ने का कारण उनमें से अब तक छह लोगों का कोरोना वायरस से संक्रमित होना है।
विज्ञापन


तीन जमातियों की कोरोना से संक्रमित होने की रिपोर्ट वीरवार और शुक्रवार को ही आई है। इस कारण अन्य सभी जमातियों को भी क्वारंटीन सेंटर से नहीं जाने दिया गया। स्वास्थ्य विभाग को अंदेशा है कि कुछ अन्य भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें