फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन लगाने का प्रोजेक्ट 4 माह से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए केंद्र सरकार ने वैक्सीन लगाने का प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसमें 9 से 14 साल की बच्चियों को कवर किया जा रहा था। पीजीआई में ये वैक्सीन लगानी शुरू की गई थी, लेकिन अभी 4 माह से यह प्रोजेक्ट बंद है। इसके लिए लोगों में जागरूकता की भी कमी है। यदि 14 साल से अधिक उम्र की लड़कियों को वैक्सीन लगानी होती है तो 3 वैक्सीन लगानी पड़ेंगी। नौ से 14 साल की बच्चियों को दो वैक्सीन ही लगेंगी। इसमें 14 साल से नीचे की बच्चियों को कवर किया जा रहा था, ताकि बच्चियों को दो ही डोज लगानी पड़ें। सर्वाइकल कैंसर के लिए गार्डासिल-4, गार्डासिल-9 और सर्वा वैक्सीन लगाई जाती है। सर्वा वैक्सीन सबसे सस्ती है। इन तीनों वैक्सीन की स्ट्रैंथ अलग-अलग हाेती है। यह प्रोजेक्ट दोबारा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। पीजीआई के डॉक्टरों का कहना है कि जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा। बाहर से यह वैक्सीन बहुत महंगी होती है। प्राइवेट में इसकी कीमत 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक है, लेकिन पीजीआई में यह कम मूल्य पर लग रही थी। जल्द ही सुविधा शुरू होने पर बच्चियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें