फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस कमिश्नर ने सोशल मीडिया पर चल रही न्यूज को फेक बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला पुलिस कमिश्नर शिवाश कविराज ने 20 अगस्त की रात कॉल सेंटरों पर की गई रेड से जुड़ी सोशल मीडिया पर वायरल फेक न्यूज का खंडन किया है। वीडियो संदेश में उन्होंने स्पष्ट किया कि व्हाट्सएप और अन्य प्लेटफॉर्म पर फैलाई गई अफवाहों में सच्चाई नहीं है। इसमें आरोप लगाया गया था कि एएसआई सतीश बड़े पुलिस अधिकारियों के नाम पर कॉल सेंटर संचालकों से अवैध वसूली करता था और पुलिस ने मालिकों को छोड़ दिया है। कमिश्नर कविराज ने कहा कि कार्रवाई पूरी पारदर्शिता के साथ की गई थी। इस ऑपरेशन में कई गिरफ्तार हुए और लगभग 160 लैपटॉप, 40 से अधिक मोबाइल व सिम बरामद किए गए। लाखों रुपये की संपत्ति भी फ्रीज कर ईडी को मामला सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि जांच में एएसआई सतीश की संलिप्तता सामने आने पर उसे तफ्तीश में शामिल किया गया और जींद के एसपी ने उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया। वहीं तीन मामलों में नामजद 10 में से 6 कॉल सेंटर मालिक गिरफ्तार किए जा चुके हैं व बाकी की तलाश जारी है। कमिश्नर ने चेतावनी दी कि फेक न्यूज फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें