पंचकूला। दीपावली पर पंचकूला पुलिस ने जरूरतमंद परिवारों को मिठाइयां बांटकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। डीसीपी आईपीएस अदिति सिंह और डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में यह पहल की गई। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने जिलावासियों को शुभकामनाएं देते हुए नशे में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने संदिग्ध गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन नंबर 112 पर देने को कहा। संवाद