कालका। पंचकूला पुलिस की डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने फर्जी ग्राहक बनकर कार्रवाई करते हुए एक सट्टेबाज को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4600 रुपये नकद और सट्टेबाजी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को वर्ष 2023 में भी जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने एक कर्मचारी को फर्जी ग्राहक बनाकर सट्टा खेलने के बहाने आरोपी से संपर्क किया। जैसे ही आरोपी ने सट्टा लगवाना शुरू किया पहले से तैनात पुलिस टीम ने उसे रंगे हाथों काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी रेलवे कॉलोनी, कालका निवासी सन्नी है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4600 रुपये नकद और सट्टेबाजी में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरण बरामद हुए। संवाद