फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की डगर आसान, टॉप 100 शहरों की सूची में शामिल होगा पंचकूला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। स्मार्ट सिटी की डगर को आसान बनाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के 7 सरोकारों के फार्मूले पर सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में जिला प्रशासन के अधिकारियों, पार्षदों, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशंस और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान सरोकारों पर हुए कार्य की व्यापक समीक्षा की।
विज्ञापन

3 घंटे तक चली इस बैठक में 7 सरोकारों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तो शहर के गणमान्य नागरिकों ने प्रभावी ढंग से सुझाव दिए। इस दौरान मेयर कुलभूषण गोयल ने जानकारी दी कि पंचकूला के सभी घरों से दोपहर 12 बजे तक कचरा इकट्ठा करने और 24 घंटे के भीतर इसका निस्तारण करने के लिए वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है। इस व्यवस्था से पंचकूला के लिए स्मार्ट सिटी बनने की डगर आसान हो जाएगा। मेयर ने बताया कि यह व्यवस्था नहीं होने के कारण पंचकूला के 1000 अंक कट रहे थे। अब पंचकूला देश के शीर्ष 100 शहरों की सूची में शामिल हो जाएगा।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों और शहरवासियों ने आश्वासन दिया कि शहर को अतिक्रमण, स्लम, स्ट्रे कैटल, स्ट्रीट डॉग, ड्रग, प्रदूषण, प्लास्टिक से मुक्त करके ज्ञान चंद गुप्ता के सपने को साकार करेंगे। इस दौरान सेक्टर 10 की हाउस ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत हितैषी ने शहर को भिखारी मुक्त करने के लिए 8वां सरोकार शामिल करने का सुझाव दिया। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि यह सभी कार्य प्रशासन की जवाबदेही के साथ-साथ शहरवासियों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करके ही संभव हैं।
विज्ञापन

3 चरणों में शुरू किया जाएगा काम
गुप्ता ने कहा कि इन सरोकारों को सिरे चढ़ाने के लिए प्रत्येक नागरिक को शहर को अपना घर मानकर काम करना होगा। पंचकूला देश में विशिष्ट पहचान बनाने की डगर पर चल चुका है। इस डगर को मंजिल तक पहुंचाने लिए 3 चरणों में काम होगा। पहले चरण में जागरूकता लाने के लिए व्यापक अभियान चलेगा। इस अभियान में शहर की शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ स्वयंसेवी संगठनों, खिलाड़ियों, कलाकारों और विशिष्ट हस्तियों का सहयोग लिया जाएगा। दूसरा चरण मोबिलाइजेशन होगा, वहीं तीसरे चरण में क्रियान्वयन का होगा। गुप्ता ने आश्वासन दिया कि महाअभियान में किसी भी तरह से बजट की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
स्कूलों में होगी पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
जिला उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि इस अभियान के प्रति जागरूकता लाने और लोगों की प्रत्यक्ष सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही स्कूलों और कॉलेजों में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता शुरू की जाएगी। यह प्रतियोगिता 2 आयु वर्गों में होगी। पहला आयु वर्ग 10 से 14 वर्ष के बच्चों का व दूसरा चरण 14 से 19 साल तक के बच्चों का होगा। शिक्षण संस्थानों में व्याख्यान भी आयोजित करवाए जाएंगे। इस दौरान हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी वीरेंद्र पूनिया, पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, एचएसवीपी के संपदा अधिकारी राकेश संधू, अधीक्षक अभियंता संजीव कुमार चोपड़ा ने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
शहर के विकास के लिए कई लोगों ने दिए सुझाव
सच फाउंडेशन की अध्यक्ष सुनीता शर्मा, स्काई वर्ल्ड स्कूल से मन्नु भंडारी, सेक्टर 21 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन से डॉ. क्वात्रा, एडवाइजरी कमेटी के सदस्य आरपी मल्होत्रा, बागवानी विशेषज्ञ सतीश नरुला, केमिस्ट एसोसिएशन के बीबी सिंहल, एसके नैय्यर, सीबी गोयल, पार्षद राजेश कुमार, हरेंद्र मलिक, संदीप सोही, नरेंद्र लुबाना, सुरेश वर्मा, विजय कालिया, जसमेर सिंह बंजारा, दीपक शर्मा, बीडी बत्रा, इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण ग्रोवर, डॉ. जितेंद्र शर्मा, कंवर सेन सिंघल ने शहर के विकास के लिए सुझाव दिए। पंचकूला डेवलपमेंट एडवाइजरी कमेटी के संयोजक डीपी सिंघल, डीपी सोनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें