रामगढ़। पतंजलि योग समिति द्वारा सेक्टर 27 के सामुदायिक केंद्र में लगाए गए योग शिविर में साधकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। समिति के जिला प्रभारी रामगढ़ बंसी लाल शर्मा ने बताया कि इस शिविर में तीसरे दिन ताराचंद तहसील प्रभारी, धर्मवीर योग शिक्षक, केसी नागा व सुरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से साधकों से कमर दर्द और घुटनों के दर्द न हो इसके लिए विभिन्न आसन करवाए व उनकी गहन जानकारी भी दी।