फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरोगी हरियाणा स्कीम : 69294 लोगों की स्क्रीनिंग, 8600 मिले बीमार, बच्चों में हीमोग्लोबिन की मिली कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की टीम की लगातार कर रही जांच, लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर शुरू किया कार्यक्रममाई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा सरकार की निरोगी योजना के तहत पंचकूला जिले में अब तक जनवरी से जून तक 69294 लोगों की जांच की गई है। इसमें 8600 लोग बीमार मिले हैं। इसमें एनीमिया, डायबिटीज और हाइपरटेंशन के मरीज सबसे अधिक मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार स्क्रीनिंग कर लोगों को इलाज की सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अंत्योदय फैमिली की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसमें यह स्क्रीनिंग पूरी तरह से मुक्त की गई है। इसमें लोगों को समय पर इलाज मिलने और सभी सुविधा समय पर दिए जाने का काम किया गया है।
जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक एनीमिया के तीन हजार लोगों की बात सामने आई है। डायबिटीज के दो हजार लोग सामने आए हैं। इसके अलावा हाइपरटेंशन के तीन हजार मरीज सामने आए हैं। 600 कमजोर बच्चों के होने की बात भी सामने आई है। इसमें हीमोग्लोबिन और हार्ट की दिक्कत सामने आई है। शहर में जांच के दौरान कैंसर के भी 20 मरीज सामने आए हैं। स्क्रीनिंग के बाद इनका इलाज समय पर शुरू कर दिया गया है। इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाएं सहित सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन


शहर की 51 डिस्पेंसरी में हो रहा टेस्ट
पंचकूला हरियाणा निरोगी योजना की नोडल ऑफिसर डॉ. मनकीरत मुरारा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके कैंप लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। इसमें पंचकूला, कालका, पिंजौर, मोरनी और रायपुररानी सहित सभी सेंटरों में जांच की जा रही है। इसमें लोगों की बीमारी डिटेक्ट होने के बाद समय पर उनकी दवा शुरू की गई है। इससे उनका बचाव हो रहा है। इस योजना में अंत्योदय फैमिली के लोगों को शामिल किया गया है। हम स्क्रीनिंग के माध्यम से मरीजों के सभी तरीके के टेस्ट करेंगे।

लगाए जा रहे जांच कैंप
पंचकूला पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि लोग योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। इस स्कीम से घर बैठे स्वास्थ्य सेवाएं विभाग द्वारा दी जाएंगी। अब लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीमें गांव में जाकर जांच कर रही हैं। इस योजना के लिए किसी तरह के ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन की आवश्यकता नहीं है। चेकअप के दौरान ही परिवार पहचान पत्र के आधार पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
विज्ञापन


निरोगी हरियाणा में जितने भी परिवार हैं, इनकी स्क्रीनिंग के लिए फील्ड में काम शुरू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पहले से ज्यादा स्क्रीनिंग की जा रही है। अब फील्ड में सब सेंटर लेवल पर भी स्क्रीनिंग का काम शुरू हो गया है। मोबाइल वैन से भी लोगों की स्क्रीनिंग गांव के क्षेत्र में की जा रही है। -डॉ. मनकीरत मुरारा, नोडल ऑफिसर, निरोगी हरियाणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें