फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गर्मी में मरीजों की बढ़ी संख्या, रोजाना ओपीडी में 50 मरीज आ रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गर्मी के मौसम में फास्ट फूड और तली-भुनी चीजों का अधिक सेवन लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में रोजाना करीब 50 मरीज हाई बीपी की शिकायत लेकर ओपीडी पहुंच रहे हैं। एमडी मेडिसिन डॉ. गिरीश बंसल ने बताया कि गर्मी में शरीर में पानी की कमी जल्दी होती है, और मसालेदार व जंक फूड के सेवन से ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ रही है। कई मरीजों में चक्कर, सिर दर्द, बेचैनी और थकान जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। डॉ. बंसल ने लोगों को गर्मी में हल्का और सादा भोजन करने, ज्यादा नमक और तेल से बचने, पर्याप्त पानी पीने और समय पर फल व भोजन लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें